पहाड़पुर में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 108 कन्याओं ने किया जलाभिषेक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar : राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर (झालडुगरी) गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर 108 कन्याओं ने गांव के तालाब से पवित्र जल लाकर विधिवत कलश स्थापना की, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में अमोदिनी महतो (जिला परिषद सदस्य, राजनगर भाग-17) भी शामिल हुईं और आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.