जादूगोड़ा में मजदूर दिवस पर रैली व सभा, मजदूर अधिकारों के प्रति जागरूकता का आह्वान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन द्वारा यूसील के सुंदरनगर स्थित तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट आवासीय कॉलोनी के बाहर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूरों ने रैली निकालकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कामरेड फूदन मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो में 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर शहीद हुए मजदूरों को भी नमन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री डी.सी. गोहाई, मजदूर नेता सागर बेसरा तथा झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति (बोकारो) की केंद्रीय अध्यक्ष सरिता कुमारी ने मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि आज भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में जागरूकता और एकजुटता ही उनके अधिकारों की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.