अधिवक्ताओं के लिए मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म भरना अनिवार्य, 7 दिन में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति द्वारा राज्य के सभी निबंधित अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, जिला बार संघ जमशेदपुर, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो अधिवक्ता समिति के सदस्य हैं, लेकिन अब तक मेडिकल इंश्योरेंस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अगले 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिवक्ता sehis पोर्टल पर जाकर अपना सर्टिफिकेट नंबर दर्ज कर लॉगिन करें और फॉर्म भरकर उसे अनुमोदित कराएं, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।

जानकारी के अनुसार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल में निबंधित लगभग 15,500 अधिवक्ताओं में से अब तक केवल करीब 4,000 अधिवक्ताओं ने ही मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म भरा है। ऐसे में बाकी अधिवक्ताओं से जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

इसके अलावा, एक अन्य निर्देश में राज्य के सभी जिला बार संघों एवं तालुका बार संघों के अध्यक्ष और सचिव को अधिवक्ताओं की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि पूर्व सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं या अन्य कार्यों में संलग्न हैं।

समिति ने निर्देश दिया है कि ऐसी त्रुटियों को दूर करते हुए सही एवं सक्रिय अधिवक्ताओं की सूची जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक ही सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.