मजदूर दिवस पर AIUTUC का विशाल जुलूस, आदित्यपुर में गूंजा मजदूर एकता का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को AIUTUC सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में आदित्यपुर में एक विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस आदित्यपुर-2, रोड नंबर 19 से शुरू होकर इमली चौक तक पहुंचा, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए AIUTUC के प्रभारी एवं मजदूर नेता आशीष कुमार धर ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों पर बढ़ते हमले और शोषण गंभीर चिंता का विषय है, जिससे निपटने के लिए मजदूरों का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने चार नए लेबर कोड लागू होने के बाद मजदूरों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकारों पर असर पड़ रहा है और शोषण बढ़ने की आशंका है। उन्होंने मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मजदूर नेता विष्णु देव गिरी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सुशांत सरकार, गौतम महतो, विशाल बर्मन, लिली दास, लखीकांत पातर, सूरज, देवा मुखी, राजू कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.