झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत,संगठन मजबूती का संकल्प

SHARE:

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति द्वारा विक्टर सोरेन को पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सर्किट हाउस और जिला संपर्क कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शुक्रवार को साकची स्थित झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, झामुमो नेत्री लक्की सिंह, कमलजीत कौर सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नव-नियुक्त टीम के सभी सदस्यों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा पूर्वी सिंहभूम जिले में विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी।

लक्की सिंह ने कहा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन नेतृत में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा।साथ ही जिले में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में पार्टी के संगठन मजबूती से ऊंचाइयों को छू सके।

वही सर्किट हाउस में पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल ने भी विक्टर सोरेन सहित नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।मौके पर उन्होंने नव-नियुक्त टीम में उपाध्यक्ष सागेन पुर्ती, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, विद्यासागर दास, प्रणव महतो, ललित मार्डी, रतन माहतो एवं चंद्रशेखर टुडू को भी ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त टीम के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें