Tata Motors Union : मजदूर दिवस पर जमशेदपुर में निकलेगी विशाल मजदूर एकता रैली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन की मेजबानी में एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली जाएगी।

यह रैली सुबह 8:30 बजे टेल्को स्थित यूनियन प्रांगण से शुरू होकर गोलमुरी, साकची, बिष्टुपुर होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर तक जाएगी। रैली के माध्यम से मजदूर एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं और अधिक से अधिक मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

यूनियन पदाधिकारियों ने मजदूर दिवस को गौरव का अवसर बताते हुए सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.