मानगो में पथ विक्रेताओं के बीच ठंडा पानी व ORS का वितरण, प्याऊ की मांग तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो डिमना रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले पथ विक्रेताओं के बीच ठंडा पानी की बोतल और ओआरएस घोल के पैकेट का वितरण किया। इस पहल से गर्मी में परेशान लोगों को काफी राहत मिली।

इस दौरान उज्ज्वल दास ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मानगो के प्रमुख चौक-चौराहों पर राहगीरों के लिए प्याऊ (पानी की व्यवस्था) की तत्काल जरूरत है। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को लेकर झामुमो महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष बाली मार्डी के साथ उन्होंने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग रखी है। साथ ही कड़ी धूप को देखते हुए फुटपाथ दुकानदारों के लिए समय-सीमा तय करने का भी सुझाव दिया गया, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें।

उपायुक्त ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ललन पोद्दार, सूरज गौड़, विजय ठाकुर, उमेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.