sonari cooperative society : सोनारी में स्वावलंबी समिति की 22वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, 550 सदस्यों की भागीदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी स्थित आदर्श सरकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड की 22वीं वार्षिक आमसभा गुरुवार शाम सोनारी गुरुद्वारा सभागार में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धनंजय डे ने की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी असीम कुमार स्वेन सहित निदेशक मंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।

आमसभा के दौरान पिछले छह महीनों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित करीब 550 सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। निर्धारित एजेंडे के तहत पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की, वहीं सदस्यों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए।



सभा में भविष्य की योजनाओं, विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ। अध्यक्ष धनंजय डे ने आश्वासन दिया कि समिति की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

वहीं, सीईओ असीम कुमार स्वेन ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों को बेहतर और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा।

करीब दो घंटे तक चली इस आमसभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.