Gau samman abhiyan : जमशेदपुर में गो-समर्थकों का बड़ा प्रदर्शन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने को सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  गोवंश संरक्षण और उन्हें संवैधानिक सम्मान दिलाने की मांग को लेकर “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत सोमवार को बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। संत समाज और गो-सेवकों ने इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

सुबह से ही जुगसलाई, बागबेड़ा समेत शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में गो-प्रेमी Jubilee Park गेट पर एकत्रित हुए। यहां से भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रैली निकालते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।



आंदोलन का नेतृत्व स्थानीय समन्वयक Suresh Lal ने किया। इस दौरान धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में गाय को ‘राष्ट्र माता’, ‘राष्ट्रदेव’ और ‘राष्ट्र की आधारशिला’ के रूप में संवैधानिक मान्यता देना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोचर भूमि का संरक्षण और गो सेवा के लिए अलग केंद्रीय मंत्रालय की स्थापना शामिल है।



अभियान से जुड़े Gopal Maharaj ने बताया कि यह आंदोलन तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण के तहत 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे गए हैं। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो दूसरा चरण 27 जुलाई और तीसरा निर्णायक चरण 27 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है। कार्यक्रम से पहले शहरभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर 3000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर भी जुटाए गए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.