Workers issue : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का गुवा में ‘फोन वार’, हटाए गए मजदूरों की वापसी का दिया सख्त आदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda ने गुवा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं पर सख्त रुख अपनाया। गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बेरोजगारी और ठेका मजदूरों के मुद्दे प्रमुख रूप से उठे।

बैठक के दौरान गुवा सेल खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें अचानक काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस पर Madhu Koda ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर मजदूरों को वापस काम पर रखने का निर्देश दिया।



उन्होंने साफ कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि 5 मई को सेल के अधीन काम कर रही निजी कंपनियों के मालिकों के साथ अहम बैठक की जाएगी। इस बैठक में बाहरी मजदूरों की जगह स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया जाएगा।

इस दौरान भाजपा सारंडा मंडल के कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी रोजगार और विकास को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.