Golden jubilee celebration : किरीबुरू ओड़िया स्कूल का स्वर्ण जयंती समारोह शुरू, पहले दिन भावनाओं और यादों का संगम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Kiriburu  : हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का पहला दिन गरिमामय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किरीबुरू खदान के सीजीएम (माइंस) प्रशांत मनोहर राव शिरपुरकर द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुआ, जबकि तुलसी मुंडा ने स्वर्ण जयंती का शिलान्यास किया।

दिनभर पुराने छात्र-छात्राओं का आगमन जारी रहा। सेल प्रबंधन के सहयोग से पूर्व छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था की गई, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक ठहराया गया। इस दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच वर्षों पुरानी यादें ताजा हुईं, जिससे माहौल भावुक हो गया और कई लोग अपने जज्बात रोक नहीं सके।

पूर्व छात्रों ने इसे केवल एक समारोह नहीं, बल्कि अतीत और वर्तमान के मिलन का अनूठा अवसर बताया। पुराने साथियों और गुरुओं से मुलाकात सभी के लिए यादगार क्षण बन गई।

संध्याकालीन कार्यक्रम में सब कलेक्टर एवं खदान प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। सब कलेक्टर ने स्वयं मंच पर भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

दो दिवसीय इस आयोजन का समापन रविवार को होगा। कार्यक्रम के दौरान लोग पुराने पलों को याद करते हुए उन्हें अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।

आयोजन को सफल बनाने में स्कूल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंधिया के नेतृत्व में टीम के सदस्य धीरेन पृष्टि, राजेश कुमार बेहेरा, रमाकांत परीडा, अरुण कुमार राउत राय, अभिमन्यु सेठी, संतोष कुमार पांडा और बीरेंद्र खिलार की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें