Chaibasa : Kiriburu स्थित Learning and Development Centre (एल एंड डीसी) में 14वां संचार अभ्यास ‘संपर्क’ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केआईओएम, एमआईओएम, जीओएम एवं एमओएम के 100 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में P M Shirpurkar, D Mishra, S S Shah और S K Singh सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सत्र की शुरुआत Rathin Biswas के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद Harsh Vardhan Singh Gautam ने सुरक्षा विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जबकि Rakesh Giri ने कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को संगठनात्मक सामंजस्य, बेहतर संवाद और कर्मचारी सहभागिता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम के समापन सत्र में पी. एम. शिरपुरकर ने ‘संपर्क’ पहल की सराहना करते हुए इसे मजबूत सुरक्षा संस्कृति और प्रभावी संचार के लिए अहम बताया।
अंत में C K Biswal ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। ‘संपर्क’ पहल कर्मचारियों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने, सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।











