स्वास्थ्य व्यवस्था पर DC का सख्त एक्शन, 100% टीकाकरण, अवैध नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला उपायुक्त Rajeev Ranjan की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर गहन चर्चा की गई।

उपायुक्त ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सत्यापन का निर्देश दिया। वहीं पटमदा और घाटशिला जैसे कम लिंगानुपात वाले प्रखंडों में अवैध लिंग जांच की आशंका जताते हुए गैरकानूनी नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में संस्थागत प्रसव, ममता वाहन की उपलब्धता, कुपोषण उपचार, आईसीयू व डायलिसिस सुविधा, शिशु केयर यूनिट और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। कई प्रखंडों में घर पर प्रसव के मामलों पर उपायुक्त ने चिंता जताते हुए हर पंचायत में ममता वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Malaria उन्मूलन को लेकर भी विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने “Test, Treat, Track” फॉर्मूले पर जोर देते हुए फॉगिंग, जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्ष 2025 में 10,952 मलेरिया मरीजों का सफल इलाज हुआ और एक भी मौत नहीं होने पर संतोष जताया गया।

इसके साथ ही Dengue, Tuberculosis, Leprosy उन्मूलन कार्यक्रम और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान और इलाज को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें