Jamshedpur : JET परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी के बीच Hind Industrial Training Institute (Hind ITI) ने मानव सेवा की मिसाल पेश की। संस्थान की ओर से परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आमजन के लिए ठंडा पानी, शरबत, चना और गुड़ का निःशुल्क वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य संस्थान के निदेशक Dr Mohammad Tahir Hussain के मार्गदर्शन में प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों के सहयोग से संचालित किया गया।
भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य परीक्षा केंद्र पर आने वाले लोगों को राहत पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को मजबूत करना था।
डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची शिक्षा का परिचय है और Hind ITI आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाला सराहनीय कदम बताया।











