JPSC परीक्षा में कड़ा पहरा, 93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन, आधे से कम परीक्षार्थी पहुंचे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Jharkhand Public Service Commission द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

कुल 39,265 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 19,962 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान Rajeev Ranjan (उपायुक्त) और Piyush Pandey (वरीय पुलिस अधीक्षक) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान दयानंद पब्लिक स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सहित कई केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है तथा आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर से जांच और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी भी की गई।



जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम की व्यापक तैनाती की थी। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का समयबद्ध वितरण और संकलन सुनिश्चित कर पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें