आनंदपुर में गूंजा आस्था का स्वर! भव्य सरना झंडा पुनर्स्थापना महोत्सव, परंपरा और एकता का दिखा अद्भुत संगम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Manoharpur के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत बोडेता गांव में शुक्रवार को कुड़ुख सरना समाज द्वारा सरना झंडा पुनर्स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरना स्थल पर पाहन पुजारी Kailash Kujur ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुराने झंडे के स्थान पर नए सरना झंडे की स्थापना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सरना समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मौके पर संरक्षक गंझु बारवा, उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर धनवार, भीमसेन तिग्गा, बिजों पंचायत की मुखिया Jyoti Singh, पड़हा राजा तिला तिर्की, सह सचिव सुनील तिर्की, वसंती बरवा, इदन कच्छप, बिरसी एक्का, फागु केरकेट्टा, सोमरा लकड़ा, लोहरा उरांव, मंगल एक्का सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.