तेज रफ्तार बनी काल, घाटी में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

SHARE:

Chaibasa : Bolani थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब किरीबुरू से बेसकैंप जा रही एक कार अनियंत्रित होकर घाटी में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार ओडी02एके 7682 नंबर की कार तेज रफ्तार में Kiriburu से बेसकैंप की ओर जा रही थी। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

हादसे में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कार थोड़ी और नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। सूचना मिलने पर ओड़िशा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को घाटी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग संकरा और घुमावदार होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम—जैसे चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर और सड़क मरम्मत—की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें