गांवों में बढ़ेगी आमदनी! बकरा विकास योजना के तहत 11 यूनिट पशुधन वितरण

SHARE:

Adiryapur : Seraikela-Kharsawan जिले के खरसावां प्रखंड में बकरा विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 11 यूनिट पशुधन का वितरण किया गया।

यह वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी Pradhan Manjhi की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बीपीएम JSLPS सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाना और लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

पशुधन वितरण से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें