जिले का टॉपर बना रौनक! प्रशासन ने किया सम्मान, मेहनत को मिला सलाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Seraikela-Kharsawan जिले के खरसावां प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा 2026 के जिला टॉपर Raunak Hembrom को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने रौनक हेमब्रोम को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



अधिकारियों ने छात्र को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी रौनक की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.