Rajnagar road block : 24 घंटे बाद टूटा राजनगर का जाम, मुआवजा मिलते ही माने प्रदर्शनकारी, ट्रकों पर सख्ती की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Rajnagar में करीब 24 घंटे से जारी सड़क जाम आखिरकार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लंबी वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाने पर सहमति जताई।

मौके पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सत्येंद्र महतो, एसडीपीओ समीर सवाईयाँ, सीओ व बीडीओ राजनगर, सरायकेला एवं राजनगर थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रदर्शनकारियों और पीड़ित परिवार से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया।

इस दौरान Joba Majhi के सहयोग से तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त करने का निर्णय लिया।

हालांकि जाम हटाने से पहले ग्रामीणों ने कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने इस मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और हर बुधवार लगने वाले हाट के दौरान भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान Rungta Steel के प्रति भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के भारी वाहन तेज रफ्तार और ओवरलोड होकर गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इन वाहनों पर सख्त निगरानी और नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल जाम हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया है, लेकिन ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.