टाटा पावर के ठेका मजदूर को ग्रेच्युटी नहीं मिलने पर शिकायत, यूनियन ने जताया विरोध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Tata Power के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स आर.वी. इंजीनियरिंग के अधीन कार्यरत मजदूर शिव शंकर कुमार को ग्रेच्युटी भुगतान नहीं मिलने का मामला सामने आया है।

मजदूर शिव शंकर कुमार ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी 2021 से 12 जनवरी 2026 तक लगातार कार्य किया, लेकिन सेवा समाप्ति के बाद भी उन्हें अब तक ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष Ambuj Kumar Thakur को लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद मजदूर ने उप श्रमायुक्त कार्यालय में भी मामला दर्ज कराया है।

यूनियन के उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब मजदूर अपने अधिकारों की मांग करते हैं, तो टाटा पावर प्रबंधन और ठेका प्रबंधन मिलकर उन्हें किसी न किसी बहाने से काम से निकाल देते हैं। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यूनियन मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

फिलहाल मामले को लेकर श्रम विभाग से हस्तक्षेप की मांग की गई है और उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.