पोटका में मैट्रिक 2026 का शानदार परिणाम, कई स्कूलों में 100% सफलता; छात्राओं का दबदबा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka : पोटका प्रखंड में Jharkhand Academic Council (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की है। कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत या उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय, पोटका
इस विद्यालय की सभी 57 छात्राएं सफल रहीं। इनमें 55 ने प्रथम श्रेणी और 2 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। सुइटी मंडल ने 89.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।

गिरि भारती उच्च विद्यालय, हल्दीपोखर
विद्यालय के सभी 109 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। नेहा गोप ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), पोटका
यहां की सभी 81 छात्राएं सफल रहीं। जाहान्वी पात्र ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय, हल्दीपोखर
कुल 179 परीक्षार्थियों में से 102 प्रथम श्रेणी और 77 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्रा सुप्रिया दास ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

चाकड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय
इस विद्यालय में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। नेहा दास सहित कई छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

पोटका प्रखंड के इन उत्कृष्ट परिणामों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर तेजी से बेहतर हो रहा है और छात्राएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.