बागबेड़ा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का 100% रिजल्ट, रोहित कुमार बने टॉपर

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने Jharkhand Academic Council (JAC) की दशम बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी 86 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए, जिससे पूरे स्कूल परिवार में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय से कुल 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 82 ने प्रथम श्रेणी और 4 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में रोहित कुमार ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव तथा प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

विद्यालय के शिक्षकों (आचार्य जी एवं दीदी जी) ने भी विद्यार्थियों के अनुशासन और समर्पण को इस सफलता का मुख्य कारण बताया।

यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि निरंतर प्रयास, अनुशासित अध्ययन और बेहतर मार्गदर्शन से उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Leave a Comment