सड़क हादसे में जियो कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

SHARE:

Adityapur : Saraikela-Kharsawan जिले के पंडरासाली थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय देवराज राणा की मौत हो गई। उन्होंने Tata Main Hospital (टीएमएच) में मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम करीब 4 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, देवराज राणा सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के निवासी थे और Reliance Jio में कार्यरत थे। मंगलवार को वे अपने आधिकारिक कार्य के सिलसिले में Chaibasa क्षेत्र में भ्रमण पर गए थे।

शाम करीब 5 बजे सरायकेला लौटने के दौरान पंडरासाली के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर अचेत हो गए और कई घंटों तक वहीं पड़े रहे।

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा टीएमएच में भर्ती कराने के बाद देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment