सरायकेला-खरसावां होमगार्ड बहाली की अंतिम मेधा सूची जारी, 371 अभ्यर्थियों का चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली की अंतिम मेधा सूची जारी कर दी गई है। कुल 446 रिक्तियों के विरुद्ध 371 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशासन द्वारा तैयार की गई यह सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां अभ्यर्थी अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं।


जारी सूची के अनुसार विभिन्न प्रखंडों से महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सरायकेला प्रखंड से 13 महिला और 13 पुरुष, खरसावां से सर्वाधिक 26 महिला एवं 25 पुरुष, चांडिल से 8 महिला और 9 पुरुष, नीमडीह से 14-14, ईचागढ़ से 12 महिला और 11 पुरुष अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

वहीं कुचाई प्रखंड से 21 महिला और 22 पुरुष, राजनगर से 10 महिला एवं 11 पुरुष, गम्हारिया से 5 महिला और 5 पुरुष तथा कुकड़ू प्रखंड से 8 महिला और 7 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

शहरी तकनीकी श्रेणी में 13 महिला और 53 पुरुष तथा शहरी गैर-तकनीकी श्रेणी में 18 महिला और 53 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर प्रमाण पत्र सत्यापन एवं चिकित्सकीय जांच के लिए जिला समादेष्टा, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी, सरायकेला-खरसावां के कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

तिथियों के अनुसार—

29 अप्रैल: सरायकेला, राजनगर, चांडिल

30 अप्रैल: खरसावां, गम्हारिया

2 मई: कुचाई, कुकड़ू

4 मई: ईचागढ़, नीमडीह

5 मई: शहरी तकनीकी

6 मई: शहरी गैर-तकनीकी


प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.