जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु मनोहरपुर में विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक श्री सोनाराम सिंकु मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम सिरका पहुंचे, जहां उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विजय तिग्गा के छोटे भाई आयुष्मान देवराज तिग्गा के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विधायक ने वर-वधू के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

मौके पर मनोहरपुर जिला परिषद सदस्य (भाग-01) जय प्रकाश महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम गोप, धनेश्वर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.