दुर्गा पदो चटर्जी की तीसरी पुण्यतिथि पर मानव सेवा को समर्पित श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Bagbera हाउसिंग कॉलोनी निवासी, समाजसेवी और सभी के प्रिय स्वर्गीय Durga Pado Chatterjee की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तीन वर्ष पूर्व 20 अप्रैल को मानव सेवा करते हुए उनका आकस्मिक निधन हो गया था, जिसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जाता है। उनके कार्यों और उदार व्यक्तित्व को आज भी लोग याद करते हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी स्मृतियों को ताजा करते हुए दिन को मानव सेवा के रूप में समर्पित किया। इस क्रम में Burma Mines स्थित हिंद कुष्ठ अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि दुर्गा पदो चटर्जी ने अपने कर्म और सेवा भाव से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उनका योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, सौमेन गिरि, प्रभास सरदार, निमाई मंडल, प्रधान संडील, संजय चटर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। परिवार एवं शुभचिंतकों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें नमन करते हुए कहा कि “जब तक सूरज-चांद रहेगा, दुर्गा पदो चटर्जी का नाम रहेगा।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.