गुवा सेल खदान में 12 घंटे चक्का जाम के बाद बना सहमति, 5 मई को होगी निर्णायक बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Gua संवाददाता। 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को गुवा सेल खदान क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। सुबह 4 बजे शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में प्रभावी रहा और मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

चक्का जाम समाप्त कराने के लिए Steel Authority of India Limited प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

बाद में मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक आयोजित की गई। प्रशासन और सेल प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद सहमति बनी कि आगामी 5 मई को सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा-मानकी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

आंदोलनकारियों ने सेल प्रबंधन से लिखित आश्वासन प्राप्त किया, जिसमें उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने की बात कही गई। लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने लगभग साढ़े 12 घंटे बाद शाम 4:30 बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया।

बैठक में ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार सहित सेल प्रबंधन की ओर से एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार और महाप्रबंधक ईएनएल डॉ. टीसी आनंद उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.