Abua awas fraud :  आरोपी को थाने से संरक्षण का आरोप, 4 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Potka प्रखंड अंतर्गत Jadugoda थाना क्षेत्र के डोमजूडी पंचायत स्थित खुर्शी गांव निवासी दुली मुर्मू से आबुआ आवास के छत ढलाई के नाम पर 1 लाख 7 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि इस मामले में आरोपी दिलीप कुमार भगत के खिलाफ आवेदन देने के चार दिन बाद भी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी को थाना के मुंशी का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण कार्रवाई में देरी हो रही है।

बताया जाता है कि दुली मुर्मू ने अप्रैल से जून 2025 के बीच आरोपी को छत ढलाई के लिए राशि दी थी। निर्धारित समय में काम नहीं होने पर 19 दिसंबर 2025 को थाना में शिकायत की गई, जिसके बाद आरोपी ने एक सप्ताह में काम पूरा करने का लिखित इकरारनामा दिया था।

इसके बावजूद चार माह बीत जाने के बाद भी कार्य नहीं हुआ। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी ने दोबारा एक सप्ताह में काम पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन फिर भी कोई प्रगति नहीं हुई। अंततः 17 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

अब आरोप है कि थाना के मुंशी द्वारा जनप्रतिनिधि और पंचायत सेवक को बुलाकर आरोपी को अतिरिक्त समय देने का दबाव बनाया जा रहा है, साथ ही पीड़िता को आवेदन पुनः लिखने के लिए कहा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आरोपी भी थाना में मौजूद था। पीड़िता ने अब मामले को Superintendent of Police के समक्ष उठाने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.