गुवा में गांव के पास पहुंचे चार हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Gua थाना क्षेत्र अंतर्गत नुईया गांव स्थित सीडीएन रुगंटा की बंद पड़ी खदान क्षेत्र एवं आसपास के इलाके में रविवार सुबह करीब 6 बजे चार हाथियों का झुंड विचरण करते हुए देखा गया। गांव के पास अचानक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में देखा जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका हाथियों के पारंपरिक आवागमन का मार्ग (कॉरिडोर) है, जिसके कारण यहां उनकी मौजूदगी बनी रहती है।

हाथियों के दिखने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। सूचना के बाद वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी के साथ उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हाथियों के पास न जाएं और अकेले जंगल या खदान क्षेत्र की ओर न निकलें। बच्चों और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.