हाथी मौत मामले में जांच रिपोर्ट: गुम दांत बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : West Singhbhum जिले में हाथियों की मौत को लेकर उठे सवालों के बीच वन विभाग ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। आरटीआई कार्यकर्ता सह आजसू पार्टी जिला सचिव Kritibas Mandal द्वारा वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कर वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथियों की मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा हाथियों की मूवमेंट पर समुचित निगरानी नहीं रखी जा रही है।

इस संबंध में Aditya Narayan (वन प्रमंडल पदाधिकारी, चाईबासा) द्वारा जांच प्रतिवेदन सौंपा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाती है और इसकी जानकारी राज्य स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप व “हमार हाथी 2.0” मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा की जाती है। यह ऐप आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है, जिससे कोई भी व्यक्ति हाथियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Tonto प्रखंड के बाइहातू और रोवकेड़ा गांव के बीच 28 जनवरी 2026 को एक नर हाथी का शव बरामद हुआ था, जिसके शरीर से रक्त बह रहा था और दाहिना दांत आंशिक रूप से गायब था। मामले में टोंटो थाना में सनहा दर्ज किया गया (SDE नंबर 12/2026)।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 31 जनवरी 2026 को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों से हाथी दांत का शेष हिस्सा बरामद कर लिया गया।

वन विभाग ने बताया कि हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक अंगों के नमूने Ranchi स्थित राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही दांत तोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच जारी है।

वन विभाग ने दावा किया है कि क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम द्वारा नियमित गश्ती की जाती है और हाथियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.