Jamshedpur:जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चापड़ हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
पुलिस के अनुसार 26 मार्च को डिमना चौक पर क्षितिज सिंह और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 29 मार्च को मून सिटी के पास क्षितिज सिंह पर चापड़ से हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं।
गिरफ्तार आरोपियों में अनीस सिंह (ओल्ड पुरूलिया रोड), राहुल शर्मा (शर्मा लाइन, उलीडीह), शुभम सिंह (बालीगुमा), अनीस मिश्रा उर्फ अनीस सिंह (त्रिवेणी किशोर कॉम्पलेक्स) और वरुण पाल (आशा पैलेस, उलीडीह) शामिल हैं।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को देर रात इनके इलाके में लौटने की सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी कर पांचों को दबोच लिया गया।
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
उलीडीह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










