झारखंड में बड़ा IPS फेरबदल: ललित मीणा बने जमशेदपुर सिटी SP, शुभम खंडेलवाल ग्रामीण SP, सरायकेला की कमान निधि द्विवेदी को

SHARE:

Jamshedpur: झारखंड में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में नए पुलिस नेतृत्व की तैनाती की गई है।


ललित मीणा को जमशेदपुर का नया सिटी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


वहीं निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले पाकुड़ में एसपी के रूप में तैनात थीं और अब नए जिले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी।


इस फेरबदल में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई है

ऋषभ गर्ग को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर से हटाकर खूंटी का एसपी बनाया गया है।

कुमार शिवाशीष को जमशेदपुर सिटी एसपी से कोडरमा जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।

मुकेश कुमार लुणायत को सरायकेला-खरसावां से हटाकर रामगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।


इस व्यापक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें