झारखंड में IAS तबादला: राजीव रंजन बने जमशेदपुर के नए डीसी, पश्चिमी सिंहभूम की कमान मनीष कुमार को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इससे एक दिन पहले राज्य में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे, और अब प्रशासनिक मशीनरी में भी बदलाव का सिलसिला जारी है।


राजीव रंजन को जमशेदपुर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव और राज्य स्तर पर कार्य करने की पृष्ठभूमि को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वहीं मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का नया डीसी बनाया गया है। मनीष कुमार इससे पहले पाकुड़ जिले में उपायुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे। खास बात यह है कि वे पहले जमशेदपुर में डीडीसी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें इस क्षेत्र की प्रशासनिक समझ पहले से ही है।

सरकार ने सिर्फ इन दो जिलों तक सीमित न रखते हुए अन्य कई जिलों के उपायुक्तों में भी बदलाव किया है। यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिलों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है।

लगातार हो रहे आईपीएस और आईएएस तबादलों से यह स्पष्ट है कि झारखंड सरकार प्रशासनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.