केरूआडूंगरी पंचायत में विकास कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के केरूआडूंगरी पंचायत अंतर्गत चांगीरा गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 15वीं वित्त आयोग मद से स्वीकृत इस योजना का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष Bari Murmu के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस मौके पर पंचायत के युवा मुखिया कान्हू मुर्मू, वार्ड सदस्य बिनोद महतो, ग्राम प्रधान किस्तों भूमिज सहित सोस्ता महतो, मंजू महतो, जगदीश महतो, रीनू महतो और अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

योजना के तहत गांव में 300 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 4 लाख 17 हजार 300 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए पांच सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं, जिससे गांव की गलियों में रोशनी सुनिश्चित होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।

मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने के बाद गांव में आवाजाही सुगम होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिलान्यास के बाद गांव में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment