भाजपा जमशेदपुर महानगर की अहम बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की भव्य सफलता को लेकर बनी रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष  ने की, जिसमें सांसद , जमशेदपुर पूर्वी की विधायक , पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। नेताओं ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समन्वय को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विभिन्न मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी द्वारा विभिन्न जनमुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रणनीतिक रूप से तैयारी करते हुए आम जनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम प्रभावी और सफल बन सके।

वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और मेहनत पर निर्भर करती है।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी से ही कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी द्वारा दिया गया।


बैठक में बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा ‘काली’, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, नवल किशोर पासवान, नीतीश कुशवाहा, मुचिराम बाउरी, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.