गरीब परिवार के श्राद्ध में सहारा बना झामुमो, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के निर्देश पर मिली आर्थिक मदद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए  (झामुमो) ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर सराहनीय पहल की है। घाटशिला प्रखंड के पांवड़ा पंचायत अंतर्गत नामातापाड़ा गांव में 62 वर्षीय स्वर्गीय रतनू नमाता के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे श्राद्ध कर्म जैसे आवश्यक सामाजिक दायित्व को भी पूरा करने में असमर्थ थे। ऐसे में स्वर्गीय रतनू नमाता के पुत्र गौरांग नमाता, संजय नमाता और शुक्रो नमाता ने स्थानीय झामुमो पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा से सहायता की गुहार लगाई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेघराय बेसरा ने तत्काल मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक  को दी। जानकारी मिलते ही विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश पर मिली सहायता से परिवार को श्राद्ध कार्य संपन्न करने में बड़ी राहत मिली। इस पहल ने न केवल एक जरूरतमंद परिवार की मदद की, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग की मिसाल भी पेश की।

इस अवसर पर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।

इस नेक कार्य में पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा के साथ दसमत सोरेन, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, बैजू मुर्मू, सतीश शीट और अम्पा हेंब्रम सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह पहल दर्शाती है कि कठिन समय में सामूहिक सहयोग और संवेदनशील नेतृत्व किस प्रकार किसी परिवार के लिए संबल बन सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.