बागों में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

SHARE:

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के धीरोल पंचायत अंतर्गत बागों गांव में श्री हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 10 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

मंदिर प्रांगण में घंटों तक बैठकर ग्रामीण हरिनाम संकीर्तन का श्रवण कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में “राधे-राधे” और हरिनाम की गूंज से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

संकीर्तन में बालिका संप्रदाय बंगालीबासा, राधा गोविंद कीर्तन संप्रदाय करणडीह, जय निताई कीर्तन संप्रदाय बागों, श्री गिरिधारी कीर्तन संप्रदाय तथा गौर निताई कीर्तन संप्रदाय घाटशिला सहित कई कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दोपहर एवं रात्रि में हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है, जो आयोजन की व्यवस्था और पूजा-अर्चना में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

संकीर्तन स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें देखने और पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व मुखिया संतोषी उरांव, पीएन गोप, धनंजय गोप, तापस गोप, नारायण गोप, फटीक गोप, अभीरथ गोप, भूतनाथ गोप, राज किशोर गोप, रणजीत गोप, शंकर सरदार, सुनील गोप, अजय गोप सहित कई ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment