नरसिंह इस्पात लिमिटेड का वृहद वृक्षारोपण अभियान संपन्न, 2,500 पौधे लगाए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चांडिल के चौका स्थित खूंटी में नरसिंह इस्पात लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया एक सप्ताह का वृहद वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 2,500 पौधे लगाए गए।

अभियान के समापन अवसर पर कंपनी के निदेशक अजय सिंह, महाप्रबंधक परितोष हाजरा, एचआर एजीएम अनुप साहू, प्रशासन प्रबंधक एस. एम. सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और 50 से अधिक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह पहल न केवल औद्योगिक क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक साबित होगी। अभियान के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि नरसिंह इस्पात लिमिटेड हर वर्ष इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि सतत विकास को बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में आगामी मानसून सत्र में भी एक और अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत अतिरिक्त 2,500 पौधे लगाए जाएंगे।

प्रबंधन का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। कंपनी भविष्य में भी इस तरह की पर्यावरण हितैषी पहल जारी रखेगी, ताकि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें