मनोहरपुर में 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू, 25वें आयोजन में उमड़ी श्रद्धा की भीड़

SHARE:

Manoharpur : देश, राज्य और समाज में सुख-शांति व समृद्धि की कामना को लेकर मनोहरपुर स्थित संत मौनी आश्रम में बुधवार से 25वां एवं 72 घंटे का जय राधा गोबिंद हरिनाम संकीर्तन भव्य रूप से प्रारंभ हो गया। धार्मिक माहौल में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश घट शोभा यात्रा, घट स्थापना और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल से आई कुल छह संकीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें दिनेश चंद्र दास कीर्तन मंडली (मेदिनीपुर), तृप्ति महिला संप्रदाय (पुरुलिया) सहित बरंगा, रायकेरा, लक्ष्मीपुर एवं इचापीड की मंडलियां शामिल रहीं। सभी मंडलियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन की सफलता में पुरोहित अनिल तिवारी, राजेश साहु, प्रदीप मिश्रा, संतोष गुप्ता गुडलाल सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर यह 72 घंटे का संकीर्तन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है और आयोजन स्थल को एक धार्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें