गार्डवाल निर्माण में अनियमितता पर सख्ती, उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने संवेदक को लगाई फटकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में निर्माणाधीन गार्डवाल और कलवर्ट कार्य में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संवेदक को कड़ी फटकार लगाई।

यह कार्रवाई वार्ड संख्या 5 के पार्षद गौतम नायक द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई। शिकायत में मलिक बांध क्षेत्र में निर्माणाधीन पीसीसी गार्डवाल एवं कलवर्ट कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने तत्काल स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने संवेदक को जमकर फटकार लगाई और निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

इस दौरान नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे और तकनीकी पहलुओं की जांच की।

नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित संवेदक को चेतावनी दी गई है कि यदि कार्य में सुधार नहीं किया गया तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें