झामुमो नेता हितेश भगत की माता का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:  पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर ग्राम निवासी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता हितेश भगत की माताजी भारती भगत के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन से परिवारजनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

विधायक ने दी श्रद्धांजलि
पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की कामना की।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.