जमशेदपुर में मंगल पांडे के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, कालीमाटी रोड पर गूंजे देशभक्ति के जयघोष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे के शहादत दिवस पर जमशेदपुर में ‘नमन’ परिवार द्वारा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालीमाटी रोड देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने वीर सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मंगल पांडे का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रजागरण का शंखनाद है, जिसने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर अमर बलिदानी हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे और उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि मंगल पांडे का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने ‘नमन’ संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देशभक्ति की अलख जगाने वाला अलौकिक कार्य बताया।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता राजन सिंह ने कहा कि मंगल पांडे का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और देशभक्ति, अनुशासन व सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाएं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, बृजभूषण सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, साहित्यकार बलविंदर सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर शहीद के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जुगून पांडे ने दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘नमन’ परिवार द्वारा 22 मार्च को आयोजित तिरंगा यात्रा की भी सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की विराट अभिव्यक्ति थी, जिसने पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

मौके पर अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, अवधेश सिंह, एस.के. सिंह, पंकज वर्मा, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, रितिका श्रीवास्तव, पिंकी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते रहेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें