बिरसानगर में ईस्टर महोत्सव का भव्य समापन, प्रभु यीशु के संदेशों से गूंजा वातावरण

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ईस्टर महोत्सव का समापन रविवार को धूमधाम के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बराक टीम द्वारा प्रभु यीशु मसीह के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया गया। वहीं खड़गपुर से आए पास्टर डेविड सोलोमन ने विशेष आराधना कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक माहौल से भर दिया।

इस अवसर पर बेंगलुरु से आए मुख्य अतिथि डॉ. प्रॉफेट फ्रैंकलिन जोश्वा ने प्रभु यीशु मसीह को “शांति का राजकुमार” बताते हुए कहा कि यीशु हमारे पापों को क्षमा कर हमें सच्ची और स्थायी शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यीशु की शांति सांसारिक नहीं, बल्कि अलौकिक और अटल होती है, जो जीवन के हर संकट में संबल देती है।

उन्होंने बाइबल के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यक्ति विश्वास के मार्ग पर चलता है, तब उसे आंतरिक शांति और परमेश्वर से जुड़ाव प्राप्त होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव बांसरियर, दीपक महतो, नोएल कर्मकार, आशीष समानता, दिमू, रोशन, संजय सहित युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें