जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.71 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 71 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारिडीह इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बारिडीह गोलचक्कर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 3 किलो 71 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकू कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले पंजाब के अमृतसर में भी दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें