नुवाग्राम में मां बोड़ाम देवी की पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न, विधायक प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत के नुवाग्राम में रजक समाज द्वारा आयोजित मां बोड़ाम देवी की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए।

प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां बोड़ाम देवी की आराधना कर क्षेत्र के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।

मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं तथा लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में मुकेश सीट, सरोज सीट, गौतम सीट, लालू सीट, नारायण सीट सहित रजक समाज के कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें