डिमना रोड पर अवैध विदेशी शराब बरामद, ऑटो चालक गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, डिमना रोड, उलीडीह के पास एक ऑटो (निबंधन संख्या JH 05 BP 9923) की तलाशी के दौरान 264 प्लास्टिक बोतलों में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

मौके पर ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में संलिप्त कुख्यात कारोबारी नीरज गुप्ता एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.