Home Guard Recruitment : 1170 में 771 अभ्यर्थी शामिल, 311 ने दौड़ में पाई सफलता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नीमडीह प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा में कुल 1170 अभ्यर्थियों में से 771 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में कुल 311 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 100 पुरुष एवं 211 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.