सरायकेला नगर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, पवन कवि बने महामंत्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरायकेला नगर की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन की रीति-नीति एवं अंत्योदय के संकल्प को मजबूती से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विजय कुमार दत्ता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संगठन को गति देने के लिए पवन कवि को महामंत्री बनाया गया है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में सुमित चौधरी, सूर्यराज सिंहदेव, राजीव लोचन महापात्र और पिंकी मोदक को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री पद पर पवन कवि के साथ सुदीप महांति को भी दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा मंत्री पद पर महेश राणा, राजा ज्योतिषी, अर्जुन कर और राजू महांति को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में संजय ठाकुर, कार्यालय मंत्री के रूप में चिरंजीवी महापात्र तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में इंद्र कुमार साहू को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी दुखुराम साहु और सह मीडिया प्रभारी ज्ञानरंजन आचार्य बनाए गए हैं, जबकि आईटी संयोजक के रूप में अभिजीत दीत और राहुल कुमार तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कुश कर को नियुक्त किया गया है।

बताया गया कि यह नई कार्यकारिणी विजय कुमार दत्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान द्वारा इस कमेटी की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.