मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी, 9-10 अप्रैल को मंत्री आवास घेराव का ऐलान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। विभिन्न मांगों को लेकर चल रही इस हड़ताल का असर अब मनरेगा मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने लगा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिसके कारण अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। मंगलवार को सिद्दो-कान्हू पार्क में आयोजित बैठक में आगे की रणनीति तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 और 10 अप्रैल को रांची में ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मनरेगा कर्मी रांची पहुंचकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।

जिला अध्यक्ष शंकर सतपथी ने बताया कि मुख्यमंत्री के असम दौरे से लौटने के बाद उनसे वार्ता की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में सचिव अनिल मुर्मू, मनोज तीऊ, नरेश कुमार, विष्णु देव महतो, दिव्या कुमारी, मालती कुमारी, सुजीत प्रधान, भवानी प्रमाणिक, पंकज महाकुड़, बुधु लमाई, सुनीता महतो, सीता मुर्मू, सुमित्रा, ठाकुर हसदा, विकास झा, चितरंजन महतो, दीपमाला सोय, सोमचंद मुर्मू, रानू बास्केट समेत बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.